2026 Toyota Innova Crysta भारत में ₹19.72 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हो गई है यदि आप एक भरोसेमंद 7 या 8 सीटर की तलाश में हैं, तो यह नई Innova Crysta आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है क्योकि इसमें मजबूत डीजल परफॉर्मेंस, बड़ा केबिन और आरामदायक सफर देखने को मिलता है यही कारण है कि आज भी यह फैमिली के साथ साथ कमर्शियल Costomers के बीच famous है।
2026 Toyota Innova Crysta की कीमत और वेरिएंट

Toyota ने अपनी New Innova Crysta को कई वेरिएंट्स में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19.72 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹27 लाख तक जा सकती है। कीमत वेरिएंट, सीटिंग कॉन्फिगरेशन और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
जानकारी के लिए बता दे जो Costomers एंट्री लेवल मॉडल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए GX वेरिएंट एक अच्छा विकल्प हो सकती है और जो अधिक फीचर्स और प्रीमियम मॉडल चाहते है उनके लिए VX और ZX वेरिएंट अच्छा साबित हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Hero Flex Fuel Bike: 100% एथेनॉल पर दौड़ेगी नई Hero बाइक, जानिए क्यों बढ़ रही है लोगों की दिलचस्पी
2026 Toyota Innova Crysta में क्या नया देखने को मिलता है?
नई Innova Crysta में ज्यादा तो बदलाव नहीं किये गए हैं, लेकिन डिजाइन और प्रीमियम फील को बेहतर बनाया गया है। जैसे कि फ्रंट ग्रिल पहले से अधिक आकर्षक दिखाई देता है और इंटीरियर में इस्तेमाल किए गए मैटेरियल की Quality को भी बेहतर बनाया गया है।
डिजाइन और रोड प्रेजेंस
यह उन गाड़ियों में से नहीं है जो केवल दिखावे पर निर्भर हों। इसका डिजाइन ऐसा बनाया गया है जो कई साल बाद भी पुराना नहीं लगता। यही कारण है कि पुरानी Innova Crysta भी आज बाजार में अच्छी मांग रखती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Toyota Innova Crysta में 2.4 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो लगभग 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट देता है साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। खास बात यह है कि पूरी गाड़ी यात्रियों और सामान से भरी होने पर भी इसकी परफॉर्मेंस में ज्यादा अंतर नहीं आता।
माइलेज कितना मिलता है?
सामान्य परिस्थितियों में यह लगभग 15 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है जबकि शहर के ट्रैफिक में यह आंकड़ा थोड़ा कम हो सकता है परन्तु हाईवे पर बेहतर माइलेज देखने को मिल सकता है। साफ साफ बताए तो रियल माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और वाहन की Condition पर निर्भर करता है।
केबिन और आराम का अनुभव
इस गाड़ी की सबसे बड़ी ताकत इसका विशाल केबिन है क्योकि दूसरी और तीसरी पंक्ति में बैठने वाले लोगो को पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम मिलता है यही वजह है कि लंबा सफर करने के बाद भी लोगो को थकावट महसूस नहीं होती इसके आलावा इसकी शीटें बहुत आरामदायक देती है और रियर AC वेंट्स पूरे केबिन को भी जल्दी ठंडा कर देता हैं।
इसे भी पढ़ें: पहली Honda City Hybrid की डिलीवरी, माइलेज जानकर रह जाएंगे हैरान
फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स और टेक्नोलॉजी देखें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील आदि शामिल हैं जिसकी वजह से अधिकांश फीचर्स रोज के उपयोग में काम आ जाते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स तो सबसे जरूरी है इसी बात को ध्यान में रखकर नई Innova Crysta में कई Impotant सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, Vehicle Stability Control, Hill Start Assist, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
EMI और ऑन-रोड खर्च
यदि आप Innova Crysta को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो डाउन पेमेंट और बैंक की ब्याज दर के आधार पर EMI अलग-अलग हो सकती है। सामान्य तौर पर लगभग ₹4 लाख की डाउन पेमेंट और पांच वर्ष की अवधि पर EMI करीब ₹35,000 से ₹42,000 प्रति माह के बीच हो सकती है।
ऑन-रोड इसकी कीमत आपके राज्य के टैक्स, बीमा और अन्य शुल्कों पर निर्भर करती है। खरीदारी से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से अंतिम कीमत की जानकारी जरूर ले लें।
किन लोगों के लिए सही विकल्प है?
बहुत साफ है यदि आपके परिवार में ज्यादा सदस्य हैं और आप अक्सर लंबी यात्राएं करते हैं, तो Innova Crysta आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। ट्रैवल Bussiness वालो के लिए भी यह गाड़ी लंबे समय से पसंद आ रही है इसका मुख्य कारण इसकी विश्वसनीयता और कम परेशानी वाला फील है।
क्या इसमें कोई कमी भी है?
कुछ ग्राहकों को इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कमी महसूस हो सकती है इसके अलावा कुछ Modern प्रीमियम फीचर्स और हाइब्रिड तकनीक भी। कीमत भी कई ग्राहकों को थोड़ी अधिक लग सकती है।
इसे भी पढ़ें: Upcoming Jeep Global SUV 2026: Tata Sierra ARGOS Platform पर बनेगी नई Jeep, जानें लॉन्च, फीचर्स और कीमत











