एक बार फिर Xiaomi ने बड़ा धमाका कर दिया है। Xiaomi 17T को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका जो 120x AI Ultra Zoom कैमरा है, यह दूर मौजूद चीजों को भी काफी क्लियर तरीके से कैप्चर करने का दावा करता है। इसके अलावा फोन में Leica कैमरा सिस्टम, 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और नया Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।
अगर आप 2026 में एक ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन हो, तो Xiaomi 17T आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
आखिर क्या है Xiaomi 17T के Camera Features में

Xiaomi 17T का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सिस्टम है। कंपनी ने इस फोन में Leica के साथ मिलकर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का Leica Main Camera मिलता है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50MP का Periscope Telephoto Lens दिया गया है जो 5x Optical Zoom और 10x Lossless Zoom सपोर्ट करता है।
सबसे ज्यादा चर्चा इसके 120x AI Ultra Zoom फीचर की हो रही है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर लंबी दूरी पर मौजूद ऑब्जेक्ट्स को भी बेहतर डिटेल के साथ कैप्चर कर सकता है इसके अलावा 12MP Ultra Wide Lens भी मौजूद है जो बड़े एरिया को एक फ्रेम में कैप्चर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा खुलासा! बैटरी और कैमरे में मिल सकते हैं ऐसे अपग्रेड जिनका था लंबे समय से इंतजार
कैमरा स्पेसिफिकेशन
यदि बात किया जाए कैमरा स्पेसिफिकेशन की तो इसमें 50MP Leica Main Camera, 50MP Leica Periscope Telephoto Camera, 12MP Ultra Wide Camera, 32MP Selfie Camera है और इतना ही नहीं इसके आलावा इसमें 120x AI Ultra Zoom, 5x Optical Zoom और 4K HDR10+ Video Recording भी है।
Xiaomi 17T Display में मिलती है फ्लैगशिप फील
इसमें 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों काफी स्मूद महसूस होती है। 3500 Nits तक की Peak Brightness इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने योग्य बनाती है।
Xiaomi ने इसमें Dolby Vision और HDR सपोर्ट भी दिया है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलती है।
Performance के मामले में कितना दमदार है Xiaomi 17T?
Xiaomi 17T में MediaTek का नया Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित चिपसेट है जो बेहतर पावर एफिशिएंसी और हाई परफॉर्मेंस दोनों ऑफर करता है।
फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है जिससे ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं और मल्टीटास्किंग का अनुभव भी शानदार रहता है। BGMI, Call of Duty Mobile और Genshin Impact जैसे भारी गेम्स को भी यह फोन आसानी से हैंडल कर सकता है।
Gaming Features
अगर समझना चाहे Gaming Features की तो इसमें Xiaomi 3D IceLoop Cooling System, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 Storage है इसके आलावा Game Turbo Support और 120Hz Refresh Rate भी सम्मिलित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 पर ₹24,000 का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस से और सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
6500mAh Battery के साथ मिलेगी लंबी बैकअप लाइफ
आजकल यूजर्स बड़ी बैटरी वाले फोन पसंद करते हैं और Xiaomi ने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए 6500mAh Silicon Carbon Battery दी है। कंपनी के According यह बैटरी एक बार चार्ज होने के बाद लंबे समय तक चल सकती है।
और सुनिए इसमें 67W HyperCharge सपोर्ट भी मौजूद है जो बैटरी को काफी तेजी से चार्ज करने में मदद करता है। इसके अलावा Reverse Charging और PPS Fast Charging का भी सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 17T Price कितनी है?

ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17T को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। यूरोपियन मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 799 यूरो बताई जा रही है।
भारतीय कीमत की बात करें तो लॉन्च होने पर इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच देखने को मिल सकती है हालांकि भारत लॉन्च को लेकर कंपनी की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro में क्या अंतर है?
Xiaomi 17T और 17T Pro दोनों मॉडल एक जैसी Leica कैमरा ब्रांडिंग के साथ आते हैं लेकिन Pro वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है। 17T Pro में बड़ी डिस्प्ले, ज्यादा बैटरी और वायरलेस चार्जिंग जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं।
अगर आपका फोकस कैमरा और रोजाना इस्तेमाल है तो Xiaomi 17T काफी संतुलित विकल्प नजर आता है। वहीं पावर यूजर्स के लिए 17T Pro ज्यादा आकर्षक हो सकता है।
Xiaomi 17T के फायदे
इसके फायदे की बात करें तो इसमें 120x AI Ultra Zoom कैमरा, Leica ट्रिपल कैमरा सिस्टम, 6500mAh बड़ी बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग इसके अतिरिक्त 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Premium Design शामिल है।
Xiaomi 17T की कमियां
यदि इसके कमियों की बात करें भारत में लॉन्च अभी कन्फर्म नहीं हुआ है और वायरलेस चार्जिंग नहीं इसके आलावा सुनने में आ रहा है कि इसकी कीमत कुछ यूजर्स को ज्यादा लग सकती है।
इसे भी पढ़ें: 15 हजार से कम में 7000mAh बैटरी वाला 5G Phone! 144Hz डिस्प्ले और तगड़े फीचर्स ने उड़ाए होश
Xiaomi 17T से जुड़े FAQ
1. Xiaomi 17T में कितना Zoom मिलता है?
फोन में 120x AI Ultra Zoom सपोर्ट दिया गया है।
2. Xiaomi 17T का कैमरा कितना है?
इसमें 50MP + 50MP + 12MP Leica ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
3. Xiaomi 17T की बैटरी कितनी है?
फोन में 6500mAh Silicon Carbon Battery दी गई है।
4. Xiaomi 17T में कौन सा प्रोसेसर है?
MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है।
5. क्या Xiaomi 17T भारत में लॉन्च होगा?
कई रिपोर्ट्स में भारत लॉन्च की चर्चा है लेकिन Official पुष्टि का इंतजार है।
Important Links
Official Xiaomi Global Website: Visit Here
Xiaomi 17T Official Product Page: Check Details








