iQOO Z11 Turbo revealed स्मार्टफोन इंडस्ट्री से जुड़ी यह खबर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। iQOO ने अपनी अगली Z-सीरीज को लेकर आधिकारिक संकेत दे दिए हैं। कंपनी बहुत जल्द iQOO Z11 Turbo सीरीज लॉन्च करने जा रही है। यह जानकारी किसी अफवाह या सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं, बल्कि कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी की ओर से सामने आई है।
iQOO ने इसी साल अप्रैल महीने में Z10 सीरीज के तहत iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro लॉन्च किए थे। अब कंपनी उन्हीं फोनों की जगह लेने के लिए नई जनरेशन की Z11 Turbo सीरीज पर काम कर रही है। Z-सीरीज हमेशा से परफॉर्मेंस और बैटरी के लिए जानी जाती रही है, और इस बार भी कंपनी उसी रास्ते पर आगे बढ़ती दिख रही है।
iQOO Z11 Turbo सीरीज लॉन्च होना तय

iQOO China के प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने सार्वजनिक तौर पर यह जानकारी दी है कि Z11 Turbo सीरीज जल्द लॉन्च की जाएगी। उन्होंने सीधे तौर पर सीरीज का नाम बताया है, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी Z10 के बाद Z11 लाइन-अप लेकर आ रही है।
हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि लॉन्च के समय कितने मॉडल पेश किए जाएंगे, लेकिन पिछले पैटर्न को देखें तो माना जा रहा है कि इस सीरीज में दो फोन शामिल हो सकते हैं:
- iQOO Z11 Turbo
- iQOO Z11 Turbo Pro
ये दोनों फोन Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro के सीधे सक्सेसर होंगे।
Xing Cheng के मुताबिक, आने वाले फोन पावरफुल भी होंगे और देखने में भी बेहतर होंगे। इसका मतलब है कि iQOO इस बार सिर्फ स्पीड पर ही नहीं, बल्कि डिजाइन और फील पर भी काम कर रही है।
iQOO Z11 Turbo revealed: प्रोसेसर सबसे बड़ी ताकत
इस फोन को लेकर सबसे अहम बात इसका प्रोसेसर है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11 Turbo 5G स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
यह क्वालकॉम का अब तक का सबसे नया और सबसे तेज मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है। इसी चिपसेट पर भारत में हाल ही में OnePlus 15R लॉन्च हुआ है। Snapdragon 8 Gen 5 की खास बात यह बहुत तेज परफॉर्मेंस के साथ सभी भारी गेम और ऐप को बहुत ही आसानी से चलाएगा।
साथ ही यह फोन लंबे समय तक स्लो नहीं होगा और मल्टीटास्किंग के लिए तो बहुत ही बेहतर होगा अगर iQOO Z11 Turbo भारत में लॉन्च होता है, तो यह सीधे तौर पर OnePlus 15R के सामने खड़ा होगा।
OnePlus 15R से सीधी टक्कर क्यों मानी जा रही है
OnePlus 15R फिलहाल भारत में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला अकेला फोन है। लेकिन iQOO Z11 Turbo revealed जानकारी के अनुसार, iQOO उसी प्रोसेसर के साथ ज्यादा बैटरी और आक्रामक फीचर्स दे सकता है।
iQOO का फोकस हमेशा से परफॉर्मेंस-यूज़र पर रहा है। अगर कीमत सही रखी गई, तो यह फोन OnePlus 15R के लिए आसान मुकाबला नहीं रहेगा।
iQOO Z11 Turbo की बैटरी पर बड़ा दांव
लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि iQOO Z11 Turbo सीरीज में 8000mAh की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में 9000mAh तक बैटरी का दावा कर रही है। अब बिना चार्जिंग की चिंता किये भारी गेमिंग पूरे दिन बहुत ही आसानी से चलेगी।
iQOO Z11 Turbo revealed: डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी

iQOO Z11 Turbo 5G में बड़ी और साफ स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। लीक्स के मुताबिक 6.59 इंच का दमदार डिस्प्ले और साथ ही 1.5K रेजोल्यूशन। इसके आलावा फ्लैट स्क्रीन डिजाइन, OLED पैनल जिससे वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है। इसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी संभावना है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
iQOO इस बार डिजाइन में भी बदलाव कर सकती है। लीक जानकारी के अनुसार फोन में मजबूत मेटल फ्रेम और आगे और पीछे ग्लास पैनल होगा इस तरह की बिल्ड क्वालिटी फोन को प्रीमियम बनाती है और लंबे समय तक टिकाऊ भी रहती है।
iQOO Z11 Turbo का कैमरा बड़ा अपग्रेड
कैमरा सेक्शन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और Samsung ISOCELL HP5 सेंसर साथ में अल्ट्रा वाइड कैमरा है इससे फोटो ज्यादा डिटेल में और बेहतर ज़ूम क्वालिटी में सोशल मीडिया के लिए अच्छी फोटो मिलेंगी
भारत में लॉन्च को लेकर स्थिति
फिलहाल iQOO ने भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इतना जरूर तय माना जा रहा है कि पहले चीन में लॉन्च होगा उसके बाद दूसरे बाजारों में आ सकते हैं अगर यह फोन भारत आता है, तो परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए यह एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
iQOO Z11 Turbo revealed: लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी ने अभी लॉन्च डेट घोषित नहीं की है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के बाद माना जा रहा है कि जल्द लॉन्च डेट सामने आएगी और कंपनी टीज़र और प्रमोशन शुरू कर सकती है
इसे भी पढ़ें: realme 16 Pro सीरीज लॉन्च: 200MP कैमरा, LumaColor और 4K HDR वीडियो फीचर्स
इससे सम्बंधित बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. iQOO Z11 Turbo revealed कब हुआ है?
iQOO Z11 Turbo revealed तब हुआ जब कंपनी के चाइना प्रोडक्ट मैनेजर ने सीरीज लॉन्च कंफर्म की।
Q2. iQOO Z11 Turbo कब लॉन्च होगा?
कंपनी के संकेतों के मुताबिक iQOO Z11 Turbo बहुत जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा।
Q3. iQOO Z11 Turbo में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?
लीक्स के अनुसार iQOO Z11 Turbo में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
Q4. क्या iQOO Z11 Turbo OnePlus 15R को टक्कर देगा?
हाँ, एक ही प्रोसेसर होने की वजह से iQOO Z11 Turbo सीधे OnePlus 15R को चुनौती देगा।
Q5. iQOO Z11 Turbo की बैटरी कितनी बड़ी होगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO Z11 Turbo में 8000mAh से ज्यादा बैटरी दी जा सकती है।
Q6. iQOO Z11 Turbo का डिस्प्ले साइज क्या होगा?
लीक्स के अनुसार iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
Q7. iQOO Z11 Turbo का कैमरा कितना मेगापिक्सल होगा?
iQOO Z11 Turbo में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिए जाने की संभावना है।
Q8. iQOO Z11 Turbo 5G सपोर्ट करेगा या नहीं?
हाँ, iQOO Z11 Turbo एक 5G स्मार्टफोन होगा।
Q9. iQOO Z11 Turbo भारत में लॉन्च होगा या नहीं?
फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।
Q10. iQOO Z11 Turbo revealed क्यों खास माना जा रहा है?
नया प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कैमरा अपग्रेड iQOO Z11 Turbo को खास बनाते हैं।