आज की सबसे बड़ी ऑटो खबर सामने आ चुकी है। New 2026 Kia Seltos Launched हो चुकी है और इसकी शुरुआती कीमत रखी गई है ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम)। मिड-साइज़ SUV सेगमेंट जहां Hyundai Creta, Maruti Victoris और Tata Sierra पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं
वहीं दूसरी पीढ़ी की Kia Seltos अब पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी है। यह सिर्फ फेसलिफ्ट नहीं है। यह एक नया स्टेटमेंट है।
कीमत ऐसी कि सीधे दिल पर असर
नई Kia Seltos की कीमत ₹10.99 लाख से ₹19.99 लाख तक जाती है। यह कीमतें पैन-इंडिया एक्स-शोरूम हैं।
Kia ने यहां साफ संकेत दे दिया है कि वह केवल प्रीमियम इमेज नहीं, बल्कि वैल्यू-फॉर-मनी पर भी दांव खेल रही है।

पेट्रोल, टर्बो और डीज़ल तीनों ऑप्शन खुले
जो ग्राहक सिंपल पेट्रोल चाहते हैं, उनके लिए कीमत ₹10.99 लाख से ₹19.49 लाख तक जाती है। अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए, तो टर्बो पेट्रोल वेरिएंट ₹12.89 लाख से ₹19.99 लाख में उपलब्ध है।
डीज़ल पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसकी शुरुआत ₹12.59 लाख से होती है और टॉप वेरिएंट वही ₹19.99 लाख पर पहुंचता है।
मैनुअल या ऑटोमैटिक दोनों में बड़ा रेंज
मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत ₹10.99 लाख से ₹18.29 लाख तक जाती है। ऑटोमैटिक वेरिएंट्स ₹13.39 लाख से ₹19.99 लाख के बीच रखे गए हैं।
इसका मतलब साफ है। हर तरह के खरीदार के लिए कोई न कोई Seltos तैयार है।
बुकिंग और डिलीवरी की पूरी सच्चाई
अगर आप New 2026 Kia Seltos खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। आप ₹25,000 देकर Kia डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
डिलीवरी मिड-जनवरी से शुरू होने की पुष्टि है। Kia India के देशभर में 821 टचपॉइंट्स और 369 शहरों में नेटवर्क होने से डिलीवरी में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
कौन-सा वेरिएंट किसके लिए सही

अगर बजट टाइट है, तो HTE वेरिएंट सबसे समझदारी भरा ऑप्शन है। फीचर्स और कीमत के बीच सही बैलेंस चाहिए, तो HTK (O) बेहतर चॉइस बनता है और अगर आप बिना समझौता किए प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो GTX (A) सीधे टॉप पर बैठता है।
डिजाइन ऐसा कि नजर हटाना मुश्किल
नई Kia Seltos को सड़क पर देख कर नजरें टिक जाती हैं। फ्रंट में बड़ा आयताकार ग्रिल, अंदर की ओर सेट LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और वेलकम-गुडबाय लाइटिंग इसे फ्यूचरिस्टिक बनाती है।
बम्पर मस्क्युलर है और हाई वेरिएंट्स में 18-इंच अलॉय व्हील्स इसका स्टांस मजबूत करते हैं। अब कुल 12 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 4 नए हैं।
अंदर बैठते ही एहसास राजा लेवल का
केबिन अब ज्यादा फैमिली-फ्रेंडली और प्रीमियम लगता है। नया डैशबोर्ड, फिजिकल क्लाइमेट कंट्रोल और तीन-स्क्रीन सेटअप इसे टेक-लोडेड बनाता है।
फ्रंट सीट्स लॉन्ग ड्राइव के लिए आरामदायक हैं। रियर सीट स्पेस अच्छा है और पैनोरमिक सनरूफ के कारण केबिन खुला-खुला लगता है।
फीचर्स जो इस सेगमेंट में फर्क पैदा करते हैं
सबसे खास बात इसमें डुअल 12.3-इंच स्क्रीन,5-इंच क्लाइमेट टचस्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी ये सब चीजें मिलकर Seltos को सिर्फ SUV नहीं रहने देतीं।
सेफ्टी में भी कोई कंजूसी नहीं
मतलब साफ है क्योकि 6 एयरबैग्स, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, ESC, ISOFIX, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS साथ ही फ्रंट और रियर डैशकैम का जुड़ना रोज़ के इस्तेमाल में काफी काम आने वाला फीचर है।
इंजन वही भरोसेमंद, पर अब ज्यादा समझदारी से ट्यून
सबसे खास बात है कि इसमें 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 115 PS, 1.5L टर्बो पेट्रोल 160 PS और 1.5L डीज़ल 116 PS यह सब नए K3 प्लेटफॉर्म पर सेट हैं और फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ आते हैं।
मुकाबला आसान नहीं है
इसके सामना बहुत भारी धमाकेदार गाडियों Hyundai Creta, Maruti Victoris, Tata Sierra, Honda Elevate, MG Astor,Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq होने वाला है लेकिन Kia Seltos का नाम पहले से ही मजबूत है।
इसे भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 250: सस्ते में Bullet का सपना होगा पूरा, कीमत और फीचर्स लीक
इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)
1. New 2026 Kia Seltos की ऑन-रोड कीमत कितनी पड़ेगी?
New 2026 Kia Seltos की ऑन-रोड कीमत शहर और वेरिएंट के हिसाब से करीब ₹12.5 लाख से शुरू हो सकती है।
2. New 2026 Kia Seltos की बुकिंग अमाउंट कितनी है?
New 2026 Kia Seltos को ₹25,000 की बुकिंग अमाउंट देकर Kia डीलरशिप या वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।
3. New Kia Seltos 2026 की डिलीवरी कब से शुरू होगी?
New Kia Seltos 2026 की डिलीवरी मिड-जनवरी से पैन-इंडिया शुरू होने वाली है।
4. Kia Seltos 2026 में कौन-सा इंजन सबसे ज्यादा पावर देता है?
Kia Seltos 2026 का 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 PS पावर के साथ सबसे ज्यादा ताकतवर है।
5. क्या New 2026 Kia Seltos में ADAS सेफ्टी फीचर मिलता है?
हां, New 2026 Kia Seltos में लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
6. Kia Seltos 2026 का सबसे सस्ता वेरिएंट कौन-सा है?
Kia Seltos 2026 का सबसे सस्ता वेरिएंट HTE है, जिसकी कीमत ₹10.99 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होती है।
7. New Kia Seltos में कितने कलर ऑप्शन मिलते हैं?
New Kia Seltos 2026 में कुल 12 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 4 बिल्कुल नए हैं।
8. Kia Seltos 2026 में ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत क्या है?
Kia Seltos 2026 के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹13.39 लाख से ₹19.99 लाख तक जाती है।
9. क्या New 2026 Kia Seltos फैमिली के लिए सही SUV है?
हां, ज्यादा स्पेस, सेफ्टी फीचर्स और कंफर्ट के कारण New 2026 Kia Seltos फैमिली SUV के लिए सही मानी जा रही है।
10. New 2026 Kia Seltos का सीधा मुकाबला किन गाड़ियों से है?
New 2026 Kia Seltos का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Victoris और Tata Sierra से है।