Poco M8 5G को आधिकारिक पुष्टि के साथ उतार दिया है और पिछले कुछ हफ्तों से जिस Poco M8 5G को लेकर लीक और टीज़र सामने आ रहे थे, अब वह लॉन्च भी हो चुका है और बिक भी रहा है।
यह खासकर युवा यूज़र्स के बीच परफॉर्मेंस और कीमत में दबदबा बना लिया हैं। ऐसे में Poco M8 5G सिर्फ एक ही नहीं है, बल्कि यह ब्रांड की 2026 की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
Poco M8 India Launch Date: कब होगा लॉन्च और कहां देखें इवेंट
कंपनी ने पुष्टि की थी कि Poco M8 5G भारत में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च करने को कहा था और यह लॉन्च हो गया। यह लॉन्च ऐसे समय पर हो रहा था जिस समय और भी मार्केट में एंट्री कर रहे थे।

Poco M8 5G का लॉन्च इवेंट दोपहर 12:00 बजे (IST) शुरू हुआ। यूज़र्स इस इवेंट को Poco के आधिकारिक YouTube चैनल के ज़रिये लाइव देखे थे। कंपनी इस इवेंट में फोन के डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी साझा कि थी।
Poco M8 India Launch का बैकग्राउंड: क्यों खास है यह फोन
Poco की M-सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स का भला करती रही है जो कम बजट में बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स चाहते हैं। Poco M7 ने जिस कीमत पर बाजार में एंट्री ली थी, उसने काफी यूज़र्स को आकर्षित किया था।
जानकारों की मानें तो 2026 में बजट 5G फोन सिर्फ “5G सपोर्ट” तक सीमित नहीं रहेंगे। डिस्प्ले क्वालिटी, कैमरा आउटपुट और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी इस सेगमेंट में अहम भूमिका निभाएंगे। आखिरकार Poco M8 5G इन्हीं बदलावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया फोन माना गया है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Poco M8 5G का डिजाइन काफी स्लीक है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.35mm है और वजन लगभग 178 ग्राम है। इस कीमत में इतना पतला और हल्का फोन मिलना Poco के लिए एक मजबूत प्लस पॉइंट है।
फोन के रियर पैनल पर “स्क्वर्कल” शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर दिए है। डिजाइन को देखकर साफ लगता है कि Poco ज्यादा प्रीमियम लुक में है।
डिस्प्ले
Poco M8 5G से जुड़ी सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक इसका डिस्प्ले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है इसीलिए ₹15,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह Poco के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हुआ है।
AMOLED डिस्प्ले के साथ हाई रिफ्रेश रेट न सिर्फ वीडियो देखने के अनुभव को बेहतर बनाया है, बल्कि गेमिंग और डेली के इस्तेमाल में भी फोन ज्यादा स्मूद महसूस है।
परफॉर्मेंस
Poco में M8 5G में Snapdragon प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ है। यह वही सेगमेंट है जहां परफॉर्मेंस को लेकर यूज़र्स सबसे ज्यादा सवाल करते हैं।
Poco हमेशा से परफॉर्मेंस पर फोकस करता रहा है और Poco M8 5G में भी कंपनी इसी पहचान को आगे बढाई है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जो इस प्राइस रेंज के हिसाब से पर्याप्त है।
कैमरा: 50MP सेंसर और AI फीचर्स

कैमरा सेगमेंट में Poco M8 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि कैमरा में कुछ AI-बेस्ड फीचर्स शामिल होंगे, जो फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे और हुआ भी ऐसा। रियर कैमरा मॉड्यूल में प्राइमरी सेंसर के साथ दो अतिरिक्त सेंसर है।
इसे भी पढ़ें: Portable Gaming में आने वाला है बड़ा तूफान! Intel Arc G-Series Chips से बदल जाएगा पूरा गेम
सॉफ्टवेयर: Android 15 और HyperOS 3 की उम्मीद
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco M8 5G, Android 15 के साथ है। सेगमेंट Poco फोन को लेटेस्ट Android वर्जन के साथ लॉन्च किया जिससे यूज़र्स को नया और स्मूद एक्सपीरियंस मिला। Poco के लिए सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस काफी अहम है, क्योंकि यूज़र्स अब सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं बल्कि लॉन्ग-टर्म अपडेट्स और स्टेबिलिटी पर भी ध्यान देने लगे हैं।
बैटरी: बड़ी बैटरी फोन का मजबूत हथियार
battery कि बात करें तो इसमें 5520mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैl AMOLED डिस्प्ले और पावर-एफिशिएंट Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ बैटरी परफॉर्मेंस Poco M8 का एक मजबूत प्लस पॉइंट बना है।
Poco M8 India Launch Price: कितनी हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो Poco M8 India Launch के साथ फोन की शुरुआती कीमत ₹18,999 है, लेकिन बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ यह फोन ₹15,999 तक की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध हो जाता है।
मुकाबला किससे होगा
एक बात बताए जनवरी 2026 में Poco M8 5G का सीधा मुकाबला Redmi Note 15, Realme 16 सीरीज़ और कुछ Samsung व Motorola के बजट 5G फोन्स से हुआ था।
क्या Poco M8 5G खरीदने लायक होगा ?
Poco M8 India Launch बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प है। 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और साफ-सुथरा डिजाइन हैं। हालांकि, अंतिम फैसला फोन को अच्छी तरह सारे पॉइंट को देखकर ही तय करें।
इसे भी पढ़ें: Xiaomi 17T Global Launch: 120x Zoom कैमरा ने उड़ाए होश, Leica Lens और 6500mAh बैटरी देखकर खरीदने का मन कर जाएगा
सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
Q1: Poco M8 India Launch कब हुआ?
A1: Poco M8 5G भारत में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च हुआ।
Q2: Poco M8 5G की कीमत कितनी है?
A2: Poco M8 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 है।
Q3: Poco M8 5G में कौन सा प्रोसेसर दिया है?
A3: इस फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया है।
Q4: Poco M8 5G के कैमरा फीचर्स क्या-क्या है?
A4: Poco M8 5G में 50MP का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Q5: Poco M8 5G के डिस्प्ले और बैटरी स्पेसिफिकेशन क्या होंगे?
A5: इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 5520mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर है।










