Salim Kumar Dies at 56: मलयालम सिनेमा में एक ऐसी news सामने आई है जिसने लाखों लोगो को झकझोर के रख दिया है क्योकि यह सूचना ही वैसे है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके अचानक निधन के बाद फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस लोकप्रिय अभिनेता के साथ क्या हुआ और उनके आखिरी दिनों में क्या परिस्थितियां रहीं।
कॉमेडी से लेकर गंभीर अभिनय तक बनाया अलग मुकाम
सलीम कुमार उन कलाकारों में शामिल थे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी से की, लेकिन बाद में गंभीर और भावनात्मक किरदारों से भी खुद को साबित किया यही कारण है कि उन्हें केवल एक कॉमेडियन नहीं बल्कि मलयालम सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिना जाता था।
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि उन्होंने छोटे किरदारों को भी अपनी अदाकारी से यादगार बना दिया। उनकी संवाद अदायगी, चेहरे के भाव और सरल अभिनय लोगो के बीच हमेशा चर्चा का विषय बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें: Bandar Review: आखिर क्यों इस फिल्म ने छेड़ दी नई बहस, जानिए क्या है पूरा मामला
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर रचा था इतिहास

सलीम कुमार के करियर का सबसे बड़ा पड़ाव तब आया जब उन्हें फिल्म Adaminte Makan Abu के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला। इसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जो आज भी मलयालम सिनेमा की महत्वपूर्ण फिल्मों में गिनी जाती हैं।
दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे सलीम कुमार
फिल्मों में उनके निभाए गए किरदारों ने उन्हें लोगो को दिल से जोड़ दिया था। चाहे कॉमेडी हो या Emotional फेज, सलीम कुमार हर भूमिका में स्वाभाविक नजर आते थे। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता केवल केरल तक सीमित नहीं रही बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी पसंद आयी।
उनकी फिल्मों के कई दृश्य और संवाद आज भी सोशल मीडिया पर साझा किए जाते रहते हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद भी प्रशंसकों ने उन्हीं यादगार पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
फिल्म इंडस्ट्री ने जताया दुख
सलीम कुमार के निधन के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया।
कई कलाकारों ने कहा कि सलीम कुमार जैसे अभिनेता बहुत कम पैदा होते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जो पहचान बनाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: E85 Fuel vs Petrol: सस्ता Fuel देखकर न करें जल्दबाजी, जानिए आपके लिए कौन है बेहतर विकल्प
एक ऐसे कलाकार की विदाई जिसे भुलाना आसान नहीं होगा
सलीम कुमार ने अपने करियर में न केवल लोगों को हंसाया बल्कि कई बार अपने गंभीर अभिनय से भावुक भी किया उनकी यही बहुमुखी प्रतिभा उन्हें अपने समय के सबसे अलग कलाकारों में पहचान दिलाती है।
आज भले ही सलीम कुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मे, उनके अभिनय और उनके यादगार किरदारों के जरिए वे हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे। मलयालम सिनेमा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।












