भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और अब इस रेस में Suzuki ने भी आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access की कीमत और बुकिंग डिटेल्स घोषित कर दी हैं।
यह स्कूटर खासतौर पर शहरी यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जहां रोज़ के इस्तेमाल, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस की ज़रूरत होती है।
Suzuki e-Access क्या है?
Suzuki e-Access कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। यह स्कूटर पेट्रोल Access की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि एक अलग और प्रीमियम इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में पेश की गई है।

Suzuki का फोकस इस स्कूटर में तीन बातों पर साफ नजर आता है लम्बे समय वाली बैटरी टिकाऊ और भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी शहर के इस्तेमाल के लिए आसान और व्यावहारिक फीचर्स
Suzuki e-Access Price in India
Suzuki e-Access की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹1.88 लाख रखी गई है। इस कीमत के साथ यह स्कूटर प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में आती है।
Suzuki ने बुकिंग भी आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है, जिससे इच्छुक ग्राहक इसे जल्द अपने नाम कर सकते हैं।
Suzuki e-Technology: बैटरी और मोटर की पूरी जानकारी
Suzuki e-Access की सबसे बड़ी खासियत है इसकी Suzuki e-Technology, जो कंपनी की अपनी विकसित की गई इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी है।
इस स्कूटर में 3.07kWh की Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी दी गई है। LFP बैटरी को NMC बैटरी के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और लंबी उम्र वाला माना जाता है।
Suzuki के अनुसार यह बैटरी सामान्य NMC बैटरी की तुलना में चार गुना ज्यादा लाइफ दे सकती है बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी ज्यादा सुरक्षित केमिस्ट्री भी। बैटरी को कई कड़े टेस्ट पानी में डुबोकर टेस्ट वाइब्रेशन टेस्ट ड्रॉप टेस्ट ज्यादा और कम तापमान में परफॉर्मेंस टेस्ट से गुजारा गया है लेकिन फिर भी बहुत दमदार है
बात करें मोटर और परफॉर्मेंस की तो Suzuki e-Access में 5.58bhp (4.1kW) की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 15Nm का टॉर्क पैदा करती है।
टॉप स्पीड 71kmph और क्लेम्ड रेंज 95km (एक चार्ज में) कंपनी का दावा है कि स्कूटर 10% बैटरी चार्ज बचने पर भी अच्छा रिस्पॉन्स देती है, जो शहर में भरोसेमंद राइडिंग के लिए जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: Tata Electric Bike आ रही है आम लोगों के लिए: 180Km रेंज, 90Km स्पीड की पूरी जानकारी
Ride Modes और Smart Features
Suzuki e-Access में Suzuki Drive Mode Selector-e दिया गया है, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से स्कूटर चला सकता है। Eco Mode ज्यादा रेंज के लिए परफेक्ट है जिसमे Ride A बैलेंस्ड परफॉर्मेंस Ride B बेहतर रिस्पॉन्स को संभालता है
इसके अलावा Reverse Mode (तंग जगह में आसान पार्किंग) Regenerative Braking Maintenance-free Belt Drive (7 साल या 70,000km तक चलने का दावा)
Charging Options और Suzuki का EV Network

Suzuki e-Access को घर पर और पब्लिक चार्जिंग दोनों जगह चार्ज किया जा सकता है यह
Standard Charging में लगभग 6 घंटे 42 मिनट और DC Fast Charging में लगभग 2 घंटे 12 मिनट लगते है ग्राहक पोर्टेबल चार्जर की मदद से घर पर भी स्कूटर चार्ज कर सकते हैं।
इसके आलावा Suzuki का कहना है कि 1200 से ज्यादा डीलरशिप पर AC चार्जिंग सुविधा होगी 240+ डीलरशिप पर DC फास्ट चार्जर पहले से उपलब्ध EV ट्रेनिंग प्राप्त टेक्नीशियन अलग EV सर्विस टूल्स
यह खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए मददगार है जो पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं।
Design और Daily-Use Features
Suzuki e-Access का डिजाइन साफ, सिंपल और मॉडर्न रखा गया है। यह स्कूटर दिखने में ज्यादा फ्यूचरिस्टिक नहीं, बल्कि भरोसेमंद और प्रैक्टिकल नजर आती है। इसके डिज़ाइन और features की बात करें तो इसमें
12-इंच अलॉय व्हील्स फुल LED लाइटिंग ब्राइट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर टू-टोन अलॉय फिनिश बेहतर पैनल फिट और कम वाइब्रेशन
कंपनी ने खास तौर पर ड्यूरैबिलिटी और फिट-एंड-फिनिश पर ध्यान दिया है, ताकि लंबी अवधि में स्कूटर मजबूत बनी रहे।
Suzuki ने e-Access के साथ एक नया डुअल-टोन कलर भी पेश किया है जिसमे Metallic Mat Stellar Blue / Metallic Mat Fibroin Gray कलर है इसके साथ अब कुल चार प्रीमियम कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।
Ownership Benefits: ग्राहकों को क्या मिलेगा एक्स्ट्रा?
Suzuki शुरुआती ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई limited-period benefits दे रही है। बात करें offres और फायदे की
7 साल / 80,000km की एक्सटेंडेड वारंटी (बिना अतिरिक्त शुल्क) 3 साल बाद 60% तक Buy-Back Assurance मौजूदा Suzuki ग्राहकों के लिए ₹10,000 लॉयल्टी बोनस नए ग्राहकों के लिए ₹7,000 वेलकम बोनस 5.99% से शुरू होने वाले फाइनेंस ऑप्शन 24 घंटे से 3 साल तक के रेंटल प्लान
इसके अलावा, स्कूटर को Flipkart के जरिए ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा।
Suzuki e-Access का मुकाबला किनसे है?
भारतीय EV स्कूटर मार्केट पहले से ही काफी प्रतिस्पर्धी है। Suzuki e-Access का सीधा मुकाबला Ather Rizta Bajaj Chetak Electric TVS iQube Ola S1 स्कूटर्स से माना जा रहा है
Suzuki का फोकस रेंज या स्पीड से ज्यादा बैटरी लाइफ, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और आसान ओनरशिप पर है, जो इसे थोड़ा अलग बनाता है।
Suzuki e-Access किसके लिए सही है?
यह स्कूटर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बेहतर हो सकती है जो शहर में रोज़ ऑफिस या काम के लिए स्कूटर इस्तेमाल करते हैं पहली बार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना चाहते हैं ज्यादा टेक्निकल झंझट नहीं चाहते लंबे समय तक भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: गरीबो का सपना! Royal Enfield Machismo 350 2026 Launched: Refined Engine, Classic Look और Smooth Riding Experience